Class 03 || Hindi || Ch. 11 मीरा बहन और बाघ

Class 3 
Hindi 
Ch 11 – मीरा बहन और बाघ

Page No 96:

प्रश्न 1:  कहानी में बाघ  को  खतरनाक  जानवर  बताया गया है।नीचे दी गई सूची में सबसे खतरनाक चीज़  तुम्हारी समझ में क्या है और क्यों?

उत्तर :

इन सभी चीज़ों में सबसे खतरनाक आग है। यह इतनी तेजी से फैलती है कि क्षण भर में सब कुछ भस्म हो सकता है।

प्रश्न 2: मीरा बहन की बात सुनकर गाँव के लोगों को निराशा हुई होगी। उन्होंने मीरा बहन से क्या कहा होगा? सोचकर गाँव के लोगों की बातें लिखो।

उत्तर :

गाँव वाले मीरा बहन से नाराज अवश्य हुए होगें। उन्होंने मीरा बहन से ये बातें कही होगीं– 

किसी ने कहा होगा–

1.  आपने ठीक नहीं किया। 

2. ऐसे जानवर के लिए दया दिखाना मूर्खता है। 

3. अब बाघ किसी जानवर या आदमी को ले गया, तो उसकी ज़िम्मेदार आप होगीं।

4. जंगली जानवर जंगली ही होते हैं । उन्हें दया और प्यार से कुछ नहीं लेना देना।

प्रश्न 1: गेंवली गाँव के आसपास के जंगलों में बाघ जैसे खतरनाक जानवर भी रहते थे। तुम्हारे हिसाब से नीचे लिखे जंतुओं में से कौन-कौन खतरनाक हो सकते हैं? उन पर गोला लगाओ।

जिनके नाम पर तुमने गोला लगाया, वे कब खतरनाक हो सकते हैं?

उत्तर :

* चीता –  बहुत दिनों तक भूखे यह किसी के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं।

* साँप – जब इन्हें लगे कि कोई नुकसान पहुँचा रहा है या इसके रास्ते पर आ जाए अथवा डर या दबनेे पर अपनी सुरक्षा के लिए सांप अचानक सेेेे काट लेते हैं।

* बिच्छू – जब इन्हें लगे कि कोई नुकसान पहुँचा रहा है या इसके रास्ते पर आ जाए, अथवा डर या दबनेे पर अपनी सुरक्षा के लिए ये अचानक सेेेे काट लेते हैं। इस प्रकार ये खतरनाक हो सकते हैं।

* भालू –  आदमियों से जब इन्हें खतरा लगे या इसके रास्ते पर आ जाए, तब ये खतरनाक हो सकते हैं।

* तिलचट्टा – ये गंदगी में रहते हैं। अतः गंदगी में रहने केे कार ये बहुत से रोगाणुओं के वाहक होते हैं। यदि यह भोजन या खाद्य पदार्थों पर घूम जाए तो ये हमारे लिए खतरनाक हो सकते हैं।

Page No 97:

प्रश्न 1: चूहा पकड़ने का पिंजड़ा देखकर बताओ कि वह अपने आप कैसे बंद हो जाता है और एक बार कैद हो जाने के बाद चूहा उससे बाहर क्यों नहीं आ पाता?

उत्तर :

चूहा पकड़ने का पिंजड़ा बारीक तारों की जाली का बना होता है। ताकि चूहा वापस न निकल सके। कुंडली के दूसरे सिरे पर लगी रोटी के टुकड़े को हिलाने पर बाहर का कुंडा निकल जाता है और पिंजरे का दरवाजा बन्द हो जाता है। चूहा फंस जाता है।

प्रश्न 2: गाँव वालों ने बाघ को पिंजड़े में बंद करने की योजना बनाई थी। किसी आज़ाद पशु या पक्षी को पिंजड़े में बंद करके रखना सही है या गलत? क्यों?

उत्तर :

आज़ादी सभी को अच्छी लगती है अतः किसी भी आज़ाद पशु-पक्षी को पिंजड़े में बंद करना ठीक नहीं है। 

सभी आज़ादी पूर्वक चलना, घूमना और खाना। चाहते हैं । किसी की भी आजादी में हस्तक्षेप करने का किसी को भी अधिकार नहीं है।

प्रश्न 1: अपने मन से सोचकर लिखो, ऐसा कैसे किया होगा?

(क) बाघ की खबर पूरे गाँव में फैल गई। कैसे?

(ख) लोग मीरा बहन के पास पहुँचे। क्यों?

(ग) पिंजड़ा बिना बाघ के बंद हो गया। कैसे?

उत्तर :

(क) गाँव आकार में बहुत छोटे व कम आबादी वाले होते हैं। अधिकतर लोग एक दूसरे के करीबी होते हैं इसलिए लोगों के मध्य भाईचारा भी अच्छा होता है । कोई भी बात आसानी से तुरंत ही बात फैल जाती है। इसलिए बाघ की खबर भी पूरे गाँव में तेजी से फैल गई।

(ख) लोग मीरा बहन के पास अपनी परेशानी बताने गए थे। उन्हें यकीन था कि मीरा बहन अपनी बुद्धि से उनकी समस्या का कोई न कोई हल अवश्य निकाल लेगीं।

(ग) पिंजड़ा बिना बाघ के ही बन्द हो गया था क्योंकि मीरा बहन ने उसे रात में जाकर स्वयं बंद कर दिया था।

प्रश्न 1: सोचो, अगर यह कहानी बकरी सुनाती, तो क्या-क्या बताती। उसकी कहानी मज़ेदार होती न?

उत्तर :

1. बकरी बताती कि उसे पिंजरे में कैसे बाघ का चारा बनाकर बाँधा गया। 

2. रातभर वह बाघ के बारे में सोच-सोचकर डर से कैसे काँप रही थी। 

3. उस काली रात में मीरा बहन कैसे उसके लिए फरिश्ता बनकर आयीं। और पिंजरे का दरवाजा बंद कर गईं। 

4. दरवाजा बंद हो जाने पर कैसे उसकी जान में जान आयी।

पाठ- 11. मीरा बहन और बाघ 


कहानी से
प्रश्न 1. कहानी में बाघ को खतरनाक जानवर बताया है। नीचे दी गई सूची में सबसे खतरनाक चीज़ तुम्हारी समझ में क्या ही और क्यों?
चाकू, बिजली, टूटा हुआ काँच, आग़
उत्तर- इस सूची में सबसे खतरनाक चीज़ आग है, क्योंकि आग में सब कुछ जलकर राख हो जाता है। कुछ भी नहीं बचता। यहाँ तक कि मनुष्य की जान भी जा सकती है।

प्रश्न 2. मीरा बहन की बात सुनकर गाँव के लोगों को निराशा हुई होगी। उन्होंने मीरा बहन से क्या कहा होगा? सोचकर गाँव के लोगों की बातें लिखो।
उत्तर- में मीरा बहन की बात सुनकर गांव के लोगों को निराशा हुई। उन्होंने मीरा बहन से कहा कि यह ठीक नहीं है क्योंकि जानवर, पशु और हम में से किसी को भी मार सकता है। यदि गाँव के किसी आदमी को बाघ ने अपना शिकार बना लिया तो आप स्वयं उसकी ज़िम्मेदार होंगी।

खतरनाक है या नहीं
प्रश्न 1. गेंवली गाँव के आस-पास के जंगलों में बाघ जैसे खतरनाक जानवर भी रहते थे। तुम्हारे हिसाब से नीचे लिखे जंतुओं में से कौन-कौन खतरनाक हो सकता हैं?
भैस, छिता, बकरी, कुत्ता, बिल्ली, चूहा, साँप, बिच्छु, कछुआ, केंचुआ, तिलचट्टा, कबूतर, भालू
उत्तर- चीता, कुत्ता, साँप, बिच्छु, भालू।

प्रश्न 2. जिनके नाम पर तुमने गोला लगाया, वे कब खतरनाक हो सकते हैं?
उत्तर- चीता - जब जंगल से शहर या गांव में आकर लोगों और उनके जानवरों को शिकार बना सकते हैं।

कुत्ता - जब पागल हो जाए और काटने लगे।

साँप - साँप छेड़ने पर खतरनाक हो सकता है। यदि सांप जहरीला है तो इसके काटने से जान भी जा सकती है।

बिच्छु - बिच्छू छेड़ने पर डंक मार सकता है। बिच्छु के डंक के दर्द से जान जा सकती है।

भालू - जब जंगल से भाग कर आबादी में आकर लोगों व पशुओं पर धावा बोल दे।

पिंजड़ा
प्रश्न 1. चूहा पकड़ने का पिंजड़ा देखकर बताओ की वह अपने आप कैसे बंद हो जाता है और एक बार कैद हो जाने के बाद चूहा उससे बाहर क्यों नहीं आ पाता?
उत्तर- चूहा पकड़ने के पिंजड़े में दोनों तरफ से मुड़ा हुआ एक तार जाली में लगा होता है। बाहर का मुड़ा तार दरवाजे के कोने को रोकता है और अंदर की तरफ उसमें रोटी लगी होती है। जैसे ही चूहा अंदर घुसकर रोटी खींचता है वैसे ही बाहर का कुंडा निकल जाता है और झटके से दरवाजा बंद हो जाता है। वह दरवाजा फिर नहीं खुलता जिस कारण चूहा बाहर नहीं आ सकता।

प्रश्न 2. गांव वालों ने बाघ को पिंज ड़े में बंद करने की योजना बनाई थी । किसी आजाद पशु या पक्षी को पिंज ड़े में बंद करके रखना सही है या गलत ? क्यों?
उत्तर – किसी आजाद पशु या पक्षी को पिंजड़े में बंद करके रखना गलत है। यह उसकी स्वतंत्रता के प्रति अन्याय है। स्वतंत्रता सबको प्यारी होती है। उसका प्राकृतिक स्वभाव, आदतें, खाना-पीना, चलना-फिरना, उड़ान आदि प्रभावित हो जाते हैं।

क्यों? कैसे
अपने मन में सोचकर लिखो, ऐसा कैसे किया होगा?

प्रश्न 1 बाघ की खबर पूरे गाँव में फैल गई। कैसे?
उत्तर – गाँव के छोटे होने के कारण उनकी आबादी बहुत कम होती है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक खबर पहुँचने में देर नहीं लगती। हम कह सकते हैं कि इस प्रकार पूरे गाँव में खबर फैल गई।

प्रश्न 2 लोग मीरा बहन के पास पहुँचे। क्यों?
उत्तर- सब लोगों को मीरा बहन पर विश्वास था कि वे बाघ से बचने का कोई-न-कोई उपाय जरूर निकाल लेंगी।

प्रश्न -3 पिंजड़ा बिना बाघ के बंद हो गया । कैसे?
उत्तर –मीरा बहन ने सोचा कि बाघ को धोखे से पिंजड़े में फसाना गलत है, इसलिए वे पिंजड़े का दरवाज़ा बंद करके सो गई। 

बकरी कहे कहानी
प्रश्न 1. सोचो , अगर यह बकरी सुनाती , तो क्या-क्या बताती। उसकी कहानी मजेदार होती न?
उत्तर- अगर बकरी यह कहानी बताती तो यह कहानी अवश्य मज़ेदार होती।

प्रश्न 2. बकरी अपनी कहानी में क्या – क्या बताती?
उत्तर – बकरी अपनी कहानी में कहती कि जब मैं गाय के पास ही बँधी थी जब मैंने बाघ को आते देखा। यह देख, मैं डर से काँपने लगी। मेरी आवाज बंद हो गई। मैंने देखा बाघ गाय पर उछला और उसकी गर्दन दबा ली। मैं बेहोश हो गई। जब होश आया तो बाघ वहाँ से जा चुका था और गाय मरी पड़ी थी।

सुबह मरी गाय को देखने के लिए भीड़ लग गई। लोग चिंतित दिखाई दे रहे थे। एक गाँव वाला ने कह कि आज तो उसने गाय मारी है। कल किसी आदमी को मारेगा। चलो मीरा बहन के पास चलते हैं। वे ही कोई उपाय सुझाऐंगी।

सब मीरा बहन के आश्रम में पहुँचे। उनकी बात सुनकर बाघ को कैद करने के लिए एक पिंजड़ा बनवाया गया। यह पिंजड़ा ऐसा था कि बाघ के अंदर घुसते ही झटके से बंद हो जाए। गाँव वालों ने पिंजड़े में मुझे बाँधकर वहां रख दिया, जहाँ बाघ अकसर आया करता था।

मुझे बहुत डर लग रहा था। समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूँ। मैं जोर-जोर से अपनी आवाज में रोने लगी। इतने में मीरा बहन वहाँ आई और उन्होंने पिंजड़े का दरवाज़ा बंद कर दिया। मेरी जान में जान आई। मैंने मन-ही-मन उन्हें धन्यवाद दिया और मेरी जान बच गई।

चलो, पकड़े
प्रश्न- गाँव वालों ने बाघ को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई थी । कक्कू के घर में रोज बि ल्ली आकर दूध पी जाती है । कक्कू की मदद करने के लिए कोई योजना बनाओ।
उत्तर – कक्कू की मदद के लिए और बिल्ली को पकड़ने के लिए हमें एक पिज़रा बनाना होगा। पिंजड़े को ऐसा बनाया जाएगा कि बिल्ली के अंदर घुसते ही दरवाज़ा झटके से बंद हो जाए। इसमे कटोरी भर कर दूध रखेंगे। जैसे ही बिल्ली दूध पीने आएगी वह पिंजरे में बंद हो जाएगी।  

पाठ से आगे
प्रश्न- यह सभी चित्र किसी एक व्यक्ति से जुड़े हुए हैं ? पता करो कौन?
उत्तर- ऊपर दिए गए चित्र राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी से जुड़े हुए हैं।
________________________________________
कौन-क्या है?
प्रश्न- बाघ, गाय, बकरी , हाथी और हिरन जानवर है । नीचे लिखी हुई चीजें क्या है ? खाली जगह में लिखो ।
उत्तर-
नगर - अगरतला , अल्मोड़ा , रायपुर , कोच्चि , व ड़ोदरा 
मिठाइयाँ - जलेबी , लड्डू , मै सूरपाक , कलाकंद , पेड़ा 
नदियाँ - नर्मदा, कावेरी, सतलुज, ब्रह्मपुत्र, पुत्र, यमुना 
पेड़- बरगद , नारियल , पीपल, चीड़, नीम 
अन्न - गेहूँ, बाजरा, चावल, रागी, मक्का फसल
वस्त्र - कुरता, साड़ी, फिरन, लहँगा, कमीज़ वस्त्र

कोयल कू-कू, बकरी में-में
प्रश्न- जनवरों की बोलियाँ तो तुमने सुनी ही होंगे। कोयल की बोली को जैसे कूकना कहते हैं और मक्खी की बोली को भिनभिनाना, वैसे ही सब जानवरों की बोलियों के भी नाम हैं।
नीचे की दिए गए खाने में एक तरह जानवरों के नाम है, दूसरी तरफ बोलियों के। ढूँढ़ निकालो कौन-सी बोली किसकी है?

जानवर बोलियाँ
भैस - रँभाना
घोड़ा - हिनहिनाना
हाथी - चिंघाड़ना
बकरी - मिमियाना
शेर - दहाड़ना
गधा - रेंकना
गाय - रँभाना
कुत्ता - भौंकना

ठीक करो
प्रश्न- हवाईजहाज़ आसमान उड़ रहा है।
तुम्हें यह वाक्य कुछ अटपटा लग रहा होगा। इस वाक्य को फिर से पढो।
हवाईजहाज़ आसमान में उड़ रहा है।
अब इसी तरह इन वाक्यों को ठीक करो।
* धूप बैठकर ढोकला खाया।
* पुतुल काम करने मना कर दिया।
* लता ने सब मूँगफली खिलाई।
* पहाड़ी गाँवों में बाघ डर बना रहा है।

उत्तर- धूप में बैठकर ढोकला खाया।
पुतुल ने काम करने से मना कर दिया।
लता ने सब को मूँगफली खिलाई।
पहाड़ी गाँवों में बाघ का डर बना रहा है।

* अब वे सभी शब्द फिर से लिखो जिन्हें तुमने जोड़ा है।
उत्तर- में, ने, से, ने, को, में, का।

Post a Comment