Class 04 || Hindi || Ch. 02 जैसा सवाल वैसा जवाब

कक्षा 4 

हिंदी

पाठ 2  – जैसा सवाल वैसा जवाब


Page No 9:

प्रश्न 1:

(क) ख्वाजा सरा के तीनों सवालों का क्या कोई और जवाब हो सकता है? अपने मन से सोचकर लिखो।

उत्तर:

(क) जी हाँ, अन्य जवाब भी हो सकते हैैं।

ख्वाजा सरा का पहला सवाल था, “संसार का केन्द्र कहाँ है?” इस सवाल का जवाब हो सकता है “हिमालय की सबसे ऊँची चोटी पर या मेरे घर पर यदि विश्वास ना हो तो ख्वाजा सरा नाप कर देख लें।”

दूसरा सवाल था, “आकाश में कितने तारे हैं?”

इसका उत्तर हो सकता है, “एक बकरी के शरीर पर जितने बाल है। आकाश में उतने ही तारे हैं। यदि विश्वास ना हो तो ख्वाजा सरा दानों को गिनकर देख सकते हैं।

तीसरा सवाल था – “संसार की आबादी कितनी है?”

इसका उत्तर हो सकता है, “ख्वाजा के सिर के शरीर पर जितने बाल है। संसार की आबादी उतनी ही है। अगर विश्वास नहीं हो तो वह करवाता सरा अपनी दाढ़ी , अपने सिर और शरीर के बानो की गिनती कर सकते हैं।

(ख) अगर तुम ख्वाजा सरा की जगह पर होते तो बीरबल को हराने के लिए कौन-से सवाल पूछते।

उत्तर( ख) 

अगर मैं ख्वाजा सरा की जगह पर होता तो बीरबल को हराने के लिए यह सवाल पूछता- “बादशाह का मानना है कि बीरबल मूर्ख है, उसे देश से निकाला देना चाहिए। बादशाह ने झूठ बोला या सच?”

नोट – विद्यार्थी भी अपना अपना प्रयास कर सकते हैं। 

(ग) ख्वाजा सरा का बस चलता तो वे बीरबल को हिंदुस्तान से निकाल देते। अगर तुम्हारा बस चले तो तुम कौन-कौन सी इच्छाएँ पूरी करना चाहोगे?

उत्तर :

(ग) अगर मेरा बस चले तो मैं अपनी पढ़ाई छोड़ दूं, दुनिया घूमूं, पसंद की चीजें खाऊं और खरीद लूं , मिस्टर इंडिया बन कर लोगों की सहायता करूं।

प्रश्न 1:

नीचे लिखे वाक्य पढ़ो-

• मैं बस में बैठकर स्कूल जाती हूँ।

• ख्वाजा सरा का बस चलता तो वे बीरबल को निकाल देते।

• बस! अब रुक जाओ।

• बस दो दिन की तो बात है। मैं आ जाऊँगी।

ऊपर लिखे वाक्यों में बस शब्द के अर्थ अलग-अलग हैं।

अब इसी तरह चल शब्द से वाक्य बनाओ।

(संकेत चल, चल-चल, चला, चलें, चलना, चलती, चलो)

उत्तर:

बीच सड़क पर मत चल

मैं तो चल-चल के थक गया।

तुम बैठो मैं तो चला

चलो अब पढ़ाई करो।

अब हमें चलना चाहिए।

इसी को चलती का नाम गाड़ी कहते हैं।

कैसे चलें, राजीव तो आया ही नहीं।

यह फ़िल्म बहुत चलेगी

प्रश्न 1:

एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल, दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है?”

बीरबल ने क्या कहा होगा? कहानी आगे बढ़ाओ।

Answer:

एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, “दुनिया में सबसे शक्तिशाली कौन है?” 

बीरबल ने कहा- “जहाँपनाह गोद में बैठने वाला बच्चा।” 

अकबर ने कहा- “यह हो ही नहीं सकता।” 

इसके कुछ दिनों बाद बीरबल ने एक छोटे से बच्चे को उनकी गोद में बिठा दिया। कुछ समय तो बच्चा खेलता रहा। फिर अकबर कि मूँछ पकड़कर उन्हें मांगने लगा। अकबर मुझे छुड़ाने का प्रयास करते बच्चेचा इतनी जोर से पानी पकड़ ले।

उन्होंने बीरबल को आवाज दी, " बीरबल इस बच्चे से मेरा पीछा छुड़ाओ।"

इस पर बीरबल ने कहा- “ महाराज आपके राज्य में ऐसा कोई नहीं जो आपकी मूछों को पकड़ कर उखाड़ने का प्रयास कर सके। ऐसी हिम्मत तो एक बच्चा ही कर सकता है। ।” 

अकबर बीरबल की बुद्धिमानी पर बहुत खुश हुआ।

Page No 10:

प्रश्न 1:

छात्र अपने मित्रों के साथ मिलकर इस विषय पर चर्चा करें।

नीचे लिखे मुहावरों का इस्तेमाल तुम कब-कब कर सकते हो? आपस में चर्चा करो। अब इनका वाक्यों में इस्तेमाल करो।

• नाक-भौंह सिकोड़ना

• कलई खुलना

उत्तर:

• नाक-भौंह सिकोड़ना:- 

मेरा नाम सुनते ही मीना नाक भौंह सिकोड़ने लगती है।

• कलई खुलना:- 

उसकी चोरी का पता लगते ही सबके सामने उसकी कलई खुल गई।

प्रश्न 1:

बीरबल की चतुराई के किस्से बहुत मशहूर हैं।

(क) तुम भी बीरबल का एक ऐसा ही किस्सा ढूँढ़ो जिसमें वह अपने जवाबों से सबका मुँह बंद कर देता है।

(ख) बीरबल की तरह बहुत से अन्य व्यक्तियों की हाज़िरजवाबी के किस्से प्रसिद्ध हैं। उनके नाम पता करो।

Answer:

(क) एक बार अकबर ने ऐलान किया- “जो व्यक्ति सर्दियों की सारी रात नंगे बदन हमारे तालाब में खड़ा रहेगा उसे मेरी तरफ़ से भारी इनाम मिलेगा।” 

यह ऐलान सुनकर एक गरीब ब्राह्मण ऐसा करने के लिए तैयार हो गया। वह सर्दी में पूरी रात नंगे बदन नदी के ठंडे जल में खड़ा रहा। अगली सुबह उसने दरबार में आकर अकबर से अपना इनाम माँगा। 

अकबर ने उससे पूछा- “तुम पूरी रात कड़कती ठंड में पानी में कैसे खड़े रहे?" 

वह ब्राह्मण बोला- “राजन् ! आपके महल में एक दीपक जल रहा था। उसकी लौ को देखते हुए मैंने पूरी रात बिता दी।” 

इस पर अकबर बोला- “हे ब्राह्मण ! फिर तो आप इनाम के हकदार नहीं हैं। उस दीपक के जलने से ही आपको गरमी मिली है। इसलिए आपको इनाम नहीं मिलेगा” इस प्रकार: अकबर ने गरीब ब्राह्मण को इनाम देने से मना कर दिया।

बीरबल को उस ब्राह्मण पर बड़ी दया आई। अगले ही दिन बीरबल ने अकबर व अन्य दरबारियों को अपने घर पर खिचड़ी खाने का निमत्रंण दिया। सब सही समय पर पहुँच गए परन्तु बीरबल का कुछ पता नहीं था। भूख के मारे सबका बुरा हाल था। 

अकबर ने सिपाही से कहा– “जाओ ! देखो बीरबल को इतनी देर क्यों हो रही है?” 

थोड़ी देर पश्चात सिपाही आया और बोला- “जहाँपनाह! बीरबल की खिचड़ी पक रही है।” 

बहुत देर हो गई परन्तु खिचड़ी परोसी नहीं गई। अकबर ने इस बार फ़िर पूछा- “क्या बात है? देर क्यों हो रही है।” 

बीरबल ने कहा- “जहाँपनाह! खिचड़ी पक रही है। जैसे ही पके की सबसे पहले आप ही को परोसी जाएगी।” 

इस बार अकबर ने खिचड़ी कहां पक रही है वह स्थान देखने की इच्छा ज़ाहिर की। 

अकबर ने वहाँ देखा की तीन बहुत लंबे लंबे बालों के ऊपर एक पतीले में खिचड़ी पकने के लिए रखी गई है और नीचे थोड़ी सी आग जल रही है। 

अकबर को बीरबल की मूर्खता पर बहुत गुस्सा आया। उसने बीरबल से कहां -" आग और बर्तन के बीच में इतनी दूरी होने पर इस आग की गर्मी बर्तन तक कैसे पहुंचेगा । उस बर्तन में रखी है खिचड़ी तो कभी नहीं पकेगी। 

 बीरबल ने कहा- “ कैसे नहीं पटेगी, जहाँपनाह ! जब दूर से आती दीये की रोशनी की ऊष्मा से गरीब ब्राह्मण को गरमी मिल सकती है,  तो यह खिचड़ी क्यों नहीं पक सकती।” 

अकबर बीरबल का संकेत समझ गई वे बीरबल की बुद्धिमानी पर खुश हुए और उस ब्राह्मण को बुला कर इनाम दिया।

(ख) बीरबल की तरह बहुत से अन्य व्यक्तियों की हाज़िरजवाबी के किस्से प्रसिद्ध हैं। जिनमें से कुछ के नाम हैं 

तेलानीराम, मुल्ला नसीरूद्दीन, शेख चिल्ली आदि।

प्रश्न 1:

नीचे लिखे शब्दों की जगह और कौन-सा शब्द इस्तेमाल हो सकता है? खाली जगह में लिखो।

बुद्धिमान

………………

मूर्ख

………………

अभिमान

………………

विश्वास

………………

संसार

………………

कोशिश

………………

Answer:

बुद्धिमान

अकलमन्द /चतुर

मूर्ख

बेवकूफ़/पागल 

अभिमान

घमण्ड/अहंकार 

विश्वास

यकीन/विश्वास 

संसार

दुनिया/विश्व 

कोशिश

प्रयत्न/प्रयास 

Post a Comment