30. व्याकरण हिन्दी || 02.03 प्रयोग के आधार पर शब्द-भेद


2.3 प्रयोग के आधार पर शब्द-भेद

प्रयोग के आधार पर शब्द-भेद

प्रयोग के आधार पर शब्द के निम्नलिखित आठ भेद है-

1. संज्ञा

2. सर्वनाम

3. विशेषण

4. क्रिया

5. क्रिया-विशेषण

6. संबंधबोधक

7. समुच्चयबोधक

8. विस्मयादिबोधक

इन उपर्युक्त आठ प्रकार के शब्दों को भी विकार की दृष्टि से दो भागों में बाँटा जा सकता है-
1. विकारी 2. अविकारी


1. विकारी शब्द - जिन शब्दों का प्रयोग आदि के आधार पर रूप-परिवर्तन होता रहता है वे शब्द विकारी शब्द कहलाते हैं। संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया शब्द विभिन्न स्थानों पर प्रयोग होते वक्त अपने रूप को बदल लेते हैं। इसलिए इन्हें हम विकारी शब्द कहते हैं।
इस प्रकार संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया विकारी शब्द हैं।

जैसे-गाय, गायों गौओं
मैं मुझे, मुझको
खा, खाना, खाता, खाती, खाते।


2. अविकारी शब्द - क्रिया-विशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक और विस्मयादिबोधक आदि शब्द हमेशा एक ही रूप में प्रयुक्त होते हैं इसलिए इन शब्दों को हम अविकारी शब्दों के नाम से जानते हैं। इन अविकारी शब्दों के रूप में कभी कोई परिवर्तन नहीं होता है।
जैसे-यहाँ, किन्तु, नित्य, और, हे अरे आदि।

Post a Comment