Class 04 || Hindi || Ch 06 नाव बनाओ नाव बनाओ

Class 4 

Hindi 

Ch 6 – नाव बनाओ नाव बनाओ

Page No 46:

प्रश्न  1:

क्या कहते? मेरे क्या बस का?

प्रश्न (क) भैया ने क्या बहाना किया? क्यों?

उत्तर : (क) भैया ने बहाना बनाया कि नाव बनाना मेरे बस का काम नहीं है क्योंकि भैया को बाज़ार से कागज़ लाने और नाव बनाने में आलस आ रहा था।

बूँदों-लहरों लड़ती-बढ़ती

प्रश्न (ख) कौन बूँदों और लहरों से लड़ते हुए आगे बढ़ रही है?

उत्तर : (ख) कागज की नाव बूँदों और लहरों से लड़ती हुई आगे बढ़ रही थी।


गुल्लक भारी, अपनी खोलो।

प्रश्न (ग) किसकी गुल्लक भारी है? किसकी गुल्लक हल्की है?

उत्तर : (ग)  भैया की गुल्लक भारी है और बच्चे की गुल्लक हल्की है।

प्रश्न  1:

एक बार फिर से कविता पढ़ो। इस कविता में एक नाव के बनने और पानी में सफ़र करने की कहानी छिपी है। मान लो तुम ही वह नाव हो। अब अपनी कहानी सबको सुनाओ।

शुरूआत हम कर देते हैं।

मैं एक नाव हूँ। मैं कागज़ से बनी हूँ। मुझे एक लड़के ने बनाया। उसका नाम तो मुझे नहीं पता पर ……………………………………………………

उत्तर : मैं एक नाव हूँ। मैं कागज़ से बनी हूँ। मुझे एक लड़के ने बनाया। उसका नाम तो मुझे नहीं पता पर वह मुझे बनाकर बहुत खुश हुआ। 

बारिश हो रही थी। उसके घर के आगे पानी भरा था। उसने मुझे पानी में छोड़ दिया। मैं बहते-बहते उससे बहुत दूर निकल गई। पानी की बूंदे मेरे अंदर भर गई । वजन बढ़ने से में पानी में डूब गई।

Page No 47:

प्रश्न  1:

तुमने बरसात पर पहले भी कभी कोई कविता या लोकगीत सुना होगा। उसे नीचे दी गई जगह में लिखो।

उत्तर :

बरखा रानी आओ तुम,

बादल जोर से बरसाओ तुम,

तपती धरती प्यासी बैठी,

उसकी प्यास बुझाओ तुम।


किसान तुमसे रूठे बैठे,

देर लगी आने में कैसे,

जल्दी से पानी बरसाओ तुम

उनके खेतों को पानी दे जाओ तुम।


प्रश्न – इस कविता को पढ़ते समय तुम्हारे मन में कई चित्र आए होंगे। उनके बारे में बताओ या उनका चित्र बनाओ।

उत्तर– इस कविता को पढ़ते समय हमारे मन में कागज़ की नाव, बरसात के दिन तथा बचपन में खेलकूद के चित्र आते हैं|

Page No 48:

 1:

पानी सचमुच खूब पड़ेगा।

सचमुच का इस्तेमाल करते हुए तुम भी दो वाक्य बनाओ।

उत्तर :

(क) सचमुच बहुत जोरदार बारिश हुई।

(ख) मैं सचमुच ही बारिश में भीग गया।

प्रश्न  1:

घिर-घिर कर बादल छाया है,

सात समुंदर भर लाया है।

(क) पता करो, सात समुद्र कौन-कौन से होंगे जिनसे बादल पानी भरकर लाया है।

(ख) क्या सचमुच बारिश के बादल समुद्र से पानी लाते है? वे इतना सारा पानी कैसे लाते होंगे? आपस में बातचीत करके पता करो।

(तुम इस काम में बड़ों की या किताबों की मदद भी ले सकती हो।)

उत्तर :

उत्तर : (क) सात समुद्र जिनसे बादल पानी भरकर लाया है। निम्नलिखित है –

1. हिंद महासागर, 2. प्रशांत महासागर, 3. अन्ध (अटंलाटिक) महासागर, 4. उत्तरीध्रुव महासागर, 5. दक्षिणीध्रुव महासागर, 6. अरब सागर, 7. बंगाल की खाड़ी।

उत्तर : (ख) हां, सचमुच बारिश के बादल समुद्र से पानी लाते है। 

सूरज की गर्मी से समुद्रों का पानी भाप बन कर उड़ता है। यही भाप ऊपर उठ कर और ठंडक पाकर बादलों में बदल जाती है। यही बादल फिर से पानी में बदलकर बरसने लगते हैं।

Page No 49:

प्रश्न  1:

(क) बरसात के दिनों में अक्सर घरों के दरवाज़े और खिड़कियों से पानी की बौछार आ जाती है। कभी-कभी छत से पानी टपकता है, सीलन भी आ जाती है। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए तुम्हारे घर में क्या-क्या किया जाता है?

(ख) बारिश के मौसम में गलियों और सड़कों पर भी पानी भर जाता है। तुम्हारे मोहल्ले और घर के आस-पास बारिश आने पर क्या-क्या होता है? बताओ।

उत्तर :

उत्तर : (क) बरसात के दिनों में जब खिड़कियों और दरवाज़ों से पानी आता है, घर में पानी आने के सभी रास्ते बंद कर दिए जाते हैं। उनके ऊपर छज्जे भी बनाए जाते हैं। 

टपकते पानी के लिए बाल्टी आदि कोई बर्तन लगाया जाता है। ताकि पानी पूरे घर में ना पहले उसी में एकत्रित हो जाए। बाद में टपकन रोकने के लिए छत की मरम्मत कराई जाती है। 

उत्तर : (ख) हमारा मोहल्ला नीचे स्थान पर है इस कारण बारिश होने पर हमारे मोहल्ले में चारों तरफ पानी भर जाता है। बच्चों के लिए यह मनोरंजन का समय होता है। वे इस पानी में खूब खेलते हैं। 

पानी निकल जाने के बाद चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है। बाहर भीतर जाने में बहुत परेशानी होती है।

जहां कहीं पानी जमा रह जाता है उस जमे पानी के कारण आने-जाने में खासी परेशानी होती है। उसमें मच्छरों के पनपने से मच्छरों का आंतक हो जाता है।

प्रश्न  1:

(क) पिछले साल रिमझिम में तुमने पढ़ा था कि बनाना काम वाला शब्द होता है। काम वाले शब्दों को क्रिया कहते हैं। इस कविता में ढेर सारी क्रियाएँ या काम वाले शब्द आए हैं। उन्हें छाँटो और नीचे लिखो।

…………………………..

…………………………..

…………………………..

…………………………..

…………………………..

…………………………..

…………………………..

…………………………..

(ख) तुमने जो क्रियाएँ छाँटी हैं, वर्णमाला के हिसाब से उनके आगे 1, 2, 3, आदि लिखकर उन्हें क्रम से लगाओ।

उत्तर :

बनाना आना जाना जाना पढ़ना भरना धरना लहराना, खोलना टटोलना, (क) आना, घिरना, छाना, लाना, पड़ना, खोलना, लड़ना, बढ़ना, चलाना, छाना, लहराना, अड़ना,  हर्षाना, पाना।

(ख) 1. अड़ना, 2. आना, 3. खोलना, 4. गढ़ना, 5. घिरना, 6. चलाना, 7. छाना, 8. टटोलना, 9. पड़ना, 10. बढ़ना, 11. भरना, 12. लड़ना, 13. लहराना, 14. लाना, 15. हर्षाना।

Post a Comment