Class 03 || Hindi || Ch. 03 चाँद वाली अम्मा

Class 3 

Hindi 

Chapter 3 – चाँद वाली अम्मा

Page No 23:

प्रश्न 1:

बूढ़ी अम्मा चाँद पर क्यों चढ़ गई होगीं?

उत्तर :

बूढ़ी अम्मा को आसमान ऊपर उड़ाये जा रहा था। अम्मा गिरने से बचने के लिए चाँद पर चढ़ गई होगी ताकि आसमान से पीछा छूट जाए।

प्रश्न 2:

चाँद वाली अम्मा झाड़ू क्यों नहीं छोड़ना चाहती थीं?

उत्तर :

चाँद वाली अम्मा के पास केवल वही एक झाड़ू थी। इसलिए वह उसे एक अकेली झाड़ू को नहीं छोड़ना चाहती थी।

प्रश्न 3:

चित्रों को देखकर बताओ कि अम्मा के साथ कौन-कौन रहता होगा?

उत्तर :

चित्रों के अनुसार अम्मा के साथ, बिल्ली, चिड़िया, कबूतर व आसमान रहते थे।

प्रश्न 4:

आसमान बार-बार आकर अम्मा की कमर से क्यों टकराता था? तुम्हें क्या लगता है?

उत्तर :

उस समय आसमान ऊपर नीचे हो सकता था। उसे अम्मा से छेड़खानी करने के कारण वह अम्मा की कमर से टकराता होगा। ताकि अम्मा उसे डाँटें और वह उन्हें और तंग करे।

प्रश्न 1:

जब बूढ़ी अम्मा उड़ी जा रही थी तो उन्होंने आसमान को हर तरह से मनाने की कोशिश की। बताओ, उन्होंने क्या-क्या कहा होगा?


Answer:

 No 24:

प्रश्न 1:

घर की सफ़ाई करने के लिए किन-किन चीज़ों का इस्तेमाल होता है?

उत्तर :

झाडू, झाड़न, पौछा, वाइपर, फिनाइल, पानी, बाल्टी इत्यादि।

प्रश्न 2:

किन-किन मौकों पर तुम्हारे घर का सारा सामान हटाकर खूब ज़ोर-शोर से सफ़ाई होती है?

उत्तर :

होली, दीपावली जैसे त्योहारों , घरेलू उत्सव जैसे  विवाह, जन्मदिन तथा किसी खास मेहमानों के आने पर हमारे घर में सामान को हटाकर खूब ज़ोर-शोर से सफ़ाई होती है।

प्रश्न 3:

ये मौके खास क्यों हैं?

उत्तर :

त्योहार, विवाह तथा जन्मदिन आदि पर घर प्रसन्नता और आनंद से भर जाता है। इसलिए ये मौके हमारे लिए खास होते हैं।

प्रश्न 4:

सफ़ाई के काम से जुड़े हुए शब्द सोचो और लिखो। जैसे – झाड़ना।

……………………., ……………………., ……………………., ………………।

उत्तर :

सफेदी, धोना, पोंछना, चमकाना, रगड़ना, धूल हटाना आदि।

प्रश्न 1:

अम्मा उसे घूरकर देखती तो आसमान थोड़ा हट जाता।

कब-कब ऐसा होता है जब तुम्हें कोई घूरकर देखता है।

जैसे : मेरा दोस्त घूरकर देखता है जब मैं उसका मज़ाक उड़ाता हूँ।

मेरे पिता ………………………………………………………………..

मेरे शिक्षक ……………………………………………………………..

मेरी बहन/मेरा भाई ……………………………………………………………….

उत्तर :

मेरे पिता मुझे घूरकर देखते हैं, जब मैं किसी के सामने जिद्द करता हूँ।

मेरे शिक्षक घूरकर देखती हैं, जब में पढ़ाई के स्थान पर कुछ और काम कर रहा होता हूँ।

मेरी बहन/भाई मुझे घूरकर देखते हैं जब मैं उनकी बात नहीं सुनता हूँ।

प्रश्न 1:

रस्साकशी के खेल में दो टोलियों के बीच में खूब खींचातानी होती है। कुछ और खेलों के नाम लिखो जिनमें दो टोलियाँ खेलती हों।

……………………., ……………………., ………………………, ………………….

उत्तर :

कबड्डी,            खो-खो, 

फुटबॉल,          बालीबॉल, 

क्रिकेट इत्यादि।

Page No 25:

प्रश्न 1:

बूढ़ी अम्मा अकेली रहती थीं। उन्हें घर का सारा काम अकेले ही करना पड़ता होगा। उन कामों की सूची बनाओ जो उन्हें सुबह से शाम तक करने पड़ते होंगे। यह भी बताओ कि तुम्हारे घर में ये काम कौन-कौन करता है?

बूढ़ी अम्मा के काम

मेरे घर में कौन करता है

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

उत्तर :

बूढ़ी अम्मा के काम

मेरे घर में कौन करता है

पानी भरना

माता-पिता या घर के अन्य बड़े सदस्य

सफ़ाई करना

सफ़ाई वाली, माता-पिता या अन्य बड़ा

कपड़े और बर्तन धोना

सफ़ाई वाली या माताजी

खाना बनाना

माताजी या दादीजी

प्रश्न 2:

तुम कौन-से काम करते हो? अपने कामों के बारे में बताओ।

घर के काम

घर से बाहर के काम

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

उत्तर :

घर के काम

घर से बाहर के काम

हर चीज़ जगह पर रखना

दादाजी को बाग में ले जाना

बर्तन उठाना

छोटे भाई को छोड़ने तथा लेने जाना

मेहमानों को बिठाना

घर के लिए ज़रूरी सामान बाज़ार से लाना

जूते पालिश करना

पड़ोसियों को बुलाने जाना।

Page No 26:

प्रश्न 1:

इस कहानी में नाम वाले और काम वाले कई शब्द आए हैं। छाँटकर नीचे तालिका में लिखो।

नाम वाले शब्द

काम वाले शब्द

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

………………………………….

उत्तर :

नाम वाले शब्द

काम वाले शब्द

आसमान

झाडू लगाना

अम्मा

पानी भरना

चाँद

उठाना

झाडू

खाना बनाना

प्रश्न 1:

अपनी किसी शरारत के बारे में लिखो।

अरे, आसमान की शरारत तो कुछ भी नहीं! मैंने तो एक बार……….

………………………………………………………………..

…………………………………………………………….

………………………………………………………………

………………………………………………………………

………………………………………………………………

…………………………………………………………………………………..

उत्तर :

अरे, आसमान की शरारत तो कुछ भी नहीं! मैं तो एक बार अंधेरे में सीढ़ियों के पास छिपकर खड़ा हो गया क्योंकि थोड़ी देर बाद मेरे भाई-बहन को वहाँ से आना था। जैसे ही वे आए। मैं जोर से चिल्लाया पड़ा। वे डर गए और गिरते-गिरते बचे। इसके बाद माताजी ने मेरी बहुत पिटाई की।

Page No 27:

प्रश्न 2:

तुम्हें चाँद में क्या दिखाई देता है? बनाओ।

उत्तर :

पुस्तक के चित्र को ध्यानपूर्वक देखिए और उसके आधार पर स्वयं चित्र बनाइए।

Post a Comment