30. व्याकरण हिन्दी || 02.02 अर्थ की दृष्टि से शब्द-भेद


2.2 अर्थ की दृष्टि से शब्द-भेद

अर्थ की दृष्टि से शब्द-भेद

अर्थ की दृष्टि से शब्द के दो भेद हैं-
1. सार्थक

2. निरर्थक

1. सार्थक शब्द - जिन शब्दों का कुछ-न-कुछ अर्थ हो वे शब्द सार्थक शब्द कहलाते हैं।
जैसे-रोटी, खाना, पानी, डंडा आदि।

2. निरर्थक शब्द - जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता है वे शब्द निरर्थक कहलाते हैं।
जैसे-रोटी-वोटी, खाना-वाना, पानी-वानी, डंडा-वंडा इनमें वोटी, वाना, वानी, वंडा आदि निरर्थक शब्द हैं।

विशेष- निरर्थक शब्दों पर व्याकरण में कोई विचार नहीं किया जाता है।

Post a Comment