Class 04 || Hindi || Ch. 03 किरमिच की गेंद

Class 4 | हिन्दी | पाठ 3 – किरमिच की गेंद

Page No 17:

प्रश्न 1:

प्रश्न (क) 

दिनेश की माँ मशीन चलाते-चलाते बोलीं, “बेटा, कहाँ जा रहे हो?”

• दिनेश की माँ कौन-सी मशीन चला रही होंगी?

• तुमने इस मशीन को कहाँ-कहाँ देखा है?

उत्तर : (क)

★ दिनेश की माँ सिलाई मशीन चला रही होंगी।ह

★ मने इस मशीन को अपने घर, पड़ोसियों के घर व दर्ज़ी की दुकानों पर देखा है।


प्रश्न (ख) 

दिनेश ने सारी सीताफल की बेल छान मारी।

• दिनेश क्या खोज रहा था?

• दिनेश को कैसे पता चला होगा कि क्यारी में वही चीज़ गिरी है?

उत्तर (ख)

दिनेश क्रिकेट की गेंद खोज रहा था।

• दिनेश को क्यारी में किसी चीज़ के गिरने की आवाज़ सुनाई दी। उसी से  थी। उसने अंदाजा लगाया कि यहाँ गेंद गिरी होगी।

प्रश्न (ग) 

दिनेश अच्छी तरह जानता था कि गेंद दीपक की नहीं है।

• दिनेश को यह बात कैसे पता चली कि गेंद दीपक की हो ही नहीं सकती?

• दीपक बार-बार गेंद को अपनी क्यों बता रहा होगा?

उत्तर (ग)

• दिनेश को जो गेंद मिली थी। वह नई चमचमाती गेंद थी और दीपक की गेंद 5 महीने पहले खोई थी। इससे पता चला कि यह गेंद दीपक की नहीं थी।

• गेंद लेने के लिए दीपक बार-बार गेंद को अपनी बता रहा होगा।

प्रश्न 1:

प्रश्न (क) 

दीपक ने गेंद को अपना बताने के लिए उसके बारे में कौन-कौन सी बातें बताईं?

उत्तर : (क) 

दीपक ने गेंद को अपना बताने के लिए निम्नलिखित बातें बताईं–

1. दीपक ने बताया कि उसकी गेंद पाँच महीने पहले खोई थी।

2. उसने बताया कि मेरी गेंद पर लाल रंग का ऐसा ही निशान था।

3. उसने विश्वास दिलाने के लिए कहां की वह अपने पापा से भी कहलवा सकता है कि यह गेंद उसकी ही है।

4. उसकी गेंद से टप्पे की ऐसी ही आवाज़ आती थी।

प्रश्न (ख) 

अगर दीपक और दिनेश गेंद के बारे में फ़ैसला करवाने तुम्हारे पास आते, तो तुम गेंद किसे देतीं? यह भी बताओ कि तुम यह फ़ैसला किन बातों को ध्यान में रखकर करतीं?


उत्तर (ख) 

मेरे अनुसार गेंद दिनेश को दी जानी चाहिए क्योंकि उसने सच-सच बता दिया था । जबकि दीपक गेंद पाने के लिए झूठ बोल रहा था। 

दीपक की गेंद पांच महीने पहले खोई थी अब तक बहुत पुरानी हो गई होती। जबकि दिनेश को मिली हुई गेंद नई थी।

प्रश्न 1:

गेंद स्कूटर के साथ कहीं चली गई।

उसके बाद गेंद के साथ क्या-क्या हुआ होगा? सोचकर बताओ।

उत्तर :

गेंद स्कूटर वाले के साथ उसके घर तक चली गई होगी।

स्कूटरवाले ने वह गेंद अपने बच्चों को दे दी होगी। वे उससे खेले होगें। खेल खेल नहीं हो सकता है कि वह गेंद पुनः खेल-खेल में खो गई हो या फट गई हो । या  हो सकता है कि वह गेंद अब भी उनके पास ही हो।


Page No 18:

प्रश्न 1:

मान लो तुम्हारा कोई खिलौना घर में ही कहीं खो गया है। तुमने अपने साथियों को घर पर बुलाया है ताकि सब मिलकर उसे खोज लें। तुम अपने खिलौने की पहचान के लिए अपने साथियों को कौन-कौन सी बातें बताओगी? लिखो।

…………………………………………………………………………………………………………….

…………………………………………………………………………………………………………….

…………………………………………………………………………………………………………….

…………………………………………………………………………………………………………….

…………………………………………………………………………………………………………….

उत्तर :

मान लो मेरी मेरी खिलौना कार खो गई है। उसे खोजने के लिए मैं उसका रंग, उसका डिज़ाइन, उसका आकार आदि अन्य विशेषताओं के बारे में बताऊँगा। इन जानकारियों से उसे खोजने में आसानी होगी।

प्रश्न 1:

सामने की क्यारी में भिंडियों के ऊँचे-ऊँचे पौधे थे।

एक ओर सीताफल की घनी बेल फैली हुई थी।

सीताफल की बेल होती है और भिंडी का पौधा। बताओ और कौन-कौन सी सब्ज़ियाँ बेल और पौधे पर लगती हैं?


बेल

पौधा

………………..

………………

………………..

………………..

……………….

………………..

………………..

………………..

………………..

………………..

उत्तर :

बेल

पौधा

सीताफल

भिंडी

लौकी

गोभी

तोरी

बैंगन

परवल

टमाटर

करेला

मिर्च

Page No 19:

प्रश्न 1:

गेंदों के अनेक रंग-रूप होते हैं। अलग-अलग खेलों में अलग-अलग प्रकार की गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है। नीचे दी गई जगह में खेलों के अनुसार गेंदों की सूची बनाओ।

क्रिकेट

किरमिच

………………..

………………

………………..

………………..

……………….

………………..

………………..

………………..

………………..

………………..

उत्तर :

क्रिकेट

किरमिच, लेदर

फुटबॉल

चमड़ा

हॉकी

रबड़, लेदर

टेनिस

रबड़, किरमिच

वॉलीबाल

रबड़

प्रश्न 1:

दिनेश चिक सरकाकर बरामदे की ओर भागा।

(क) चिक पर्दे का काम करती है पर चिक और पर्दे में फ़र्क होता है। इन दोनों में क्या अंतर है? समूह में चर्चा करो।

इसी तरह पता लगाओ कि इन शब्दों में क्या अंतर है?

• टहनी-तना• पेड़-पौधा
• घूँस-चूहा• मुँडेर-चारदीवारी

(ख) चिक सरकंडे से भी बनती है और बांस की तीलियों से भी।

सरकंडे से और क्या-क्या बनता है? अपने आसपास पता करो और लिखो।

उत्तर :

(क)

1. चिक सरकंडे से और बाँस की तीलियों से बनता है जबकि पर्दा कपड़े से बनता है।

2. तना पेड़ का मोटा भाग होता है। जिसके सहारे वह सीधा खड़ा रहता है। टहनी डाली को कहते हैं जो तने से निकलती है। 

तना मोटा होता है जबकि टहनी पतली होती है।

3. पेड़ काफी बड़ा होता है जबकि पौधा छोटा होता है। 

पेड़ का तना सख्त होता है जबकि पौधे का तना लचीला व कमज़ोर होता है। 

पेड़ की लकड़ी से फ़र्नीचर बनता है इसके विपरीत पौधे से लकड़ी फ़र्नीचर नहीं बनता।

4. घूँस चूहे की बड़ी प्रजाति है। चूहा इससे छोटा होता है। 

घूँस बिल में रहता है जबकि चूहे घरों में छिपे रहते हैं।

5. छत के चारों ओर उठी दीवार के ऊपरी हिस्से को मुँडेर कहते हैं, इसके विपरीत घर के चारों ओर बनी  दीवार को चार दीवारी कहते हैं।  

मुँडेर की ऊँचाई कम होती है और चार दीवारी की ऊँचाई अधिक होती है।

(ख)

सरकंडे से निम्नलिखित चीज़ें बनती हैं–

1. टोकरी, 2. सूप, 3. कलम, 4. चटाई, 5. धनुष का तीर

Page No 20:

प्रश्न 1:

मान लो तुम्हें अपने स्कूल में एक क्लब बनाना है जो स्कूल में खेल-कूद के कार्यक्रमों की तैयारी करेगा।

*1• इस क्लब में शामिल होने और इसको चलाने आदि के बारे में नियम सोचकर लिखो।

*2• तुम्हारे विचार से इस क्लब को अच्छी तरह चलाने के लिए नियमों की ज़रूरत है या नहीं? अपने जवाब का कारण भी बताओ।

उत्तर :

• क्लब के नियम : – क्लब को चलाने के लिए निम्न नियमों की आवश्यकता होगी:–

नियम नं. 1. सभी क्लब के संचालक की बात मानेंगे।

नियम नं.2. खेलों में रूचि रखने वाले बच्चे ही क्लब में शामिल होंगे।

नियम नं. 3. समय अनुसार क्लब की बैठक में आना आवश्यक है।

नियम नं. 4. क्लब में और खेलों में अनुशासन पालन जरूरी है।

नियम नं. 5. क्लब की सभा में सभी भाग लेंगे।

नियम नं. 6. सभा में सभी अपनी बातें बारी-बारी से बतायेंगे।

नियम नं. 7. जब एक बोल रहा होगा सभी शान्तिपूर्वक सुनेंगे।

नियम नं. 8. खेल-कूद के मसलों पर सभी मिलजुलकर फैसला करेगें।

नियम नं. 9. संचालक का निर्णय सर्वमान्य होगा।

*2. हां, किसी भी क्लब या समूह को चलाने के लिए हमें नियमों की आवश्यकता होती है । यदि नियम नहीं होंगे तो क्लब मेंं सभी अपनी-अपनी मर्जी चलाएंगे जिसके कारण क्लब में लड़ाई-झगड़े होंगे और क्लब टूट जाएगा। 

प्रश्न 1:

दिनेश ने तिमंज़िली इमारत की ओर देखा।

जिस इमारत में तीन मंज़िलें हों, उसे तिमंज़िली इमारत कहते हैं। बताओ, इन्हें क्या कहेंगे?



• जिस मकान में दो मंज़िलें हों।

……………………………………………..

• जिस स्कूटर में दो पहिए हों।

……………………………………………..

• जिस झंडे में तीन रंग हों।

……………………………………………..

• जिस जगह पर चार राहें मिलती हों।

……………………………………………..

• जिस स्कूटर में तीन पहिए हों।

……………………………………………..

उत्तर :

• जिस मकान में दो मंज़िलें हों।

दुमंजिला मकान।

• जिस स्कूटर में दो पहिए हों।

दुपहिया स्कूटर।

• जिस झंडे में तीन रंग हों।

तिरंगा झंडा।

• जिस जगह पर चार राहें मिलती हों।

चौराहा।

• जिस स्कूटर में तीन पहिए हों।

तिपहिया स्कूटर।

प्रश्न 1:

एक ही सब्ज़ी या फल के नाम अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग होते हैं। नीचे ऐसे कुछ नाम दिए गए हैं।


सीताफल

कांदा

बटाटा

अमरूद

तोरी

शरीफ़ा

काशीफल

बैंगन

नेनुआ

तरबूज

कुम्हड़ा

घीया

• बताओ कि तुम्हारे घर, शहर या कस्बे में इनमें से कौन-कौन से शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं?

• बाकी नामों का इस्तेमाल किन-किन स्थानों पर होता है? पता करो।

उत्तर :

1. सीताफल, अमरूद, तोरी, शरीफ़ा, बैंगन, तरबूज, घीया- दिल्ली

2. कांदा– गुजरात, मुम्बई।

3. काशीफल– उत्तर प्रदेश।

4. बटाटा– गुजरात, मुम्बई।

5. कुम्हड़ा– उत्तर प्रदेश, बिहार।

6. नेनुआ– बिहार।

Post a Comment