Class 03 || Hindi || Ch. 04 मन करता है

Class 3 |

Hindi | 

Chapter 4 – मन करता है।

Page No 31:

प्रश्न 1:

तुम पर कौन-कौन धौंस जमाता है? क्यों?

(क) घर में

(ख) स्कूल में

उत्तर :

(क) घर में – माता-पिता, चाचा, बड़े भाई-बहन आदि हम पर धौंस जमाते हैं। हमारी शरारतों के कंट्रोल करने के लिए।

(ख) स्कूल में – क्लास मॉनीटर, टीचर और प्रधानाचार्य जी हम पर धौंस जमाते हैं। स्कूल में अनुशासन रखने के लिए।

प्रश्न 2:

मन करता है चिड़िया बनकर

चीं-चीं चूँ-चूँ शोर मचाऊँ

तुम्हारा मन कब-कब चिड़िया बन जाने को करता है?

उत्तर :

चिड़िया को उड़ते देख मेरा मन चिड़िया बन जाने को करता है।

प्रश्न 3:

कौन किस पर अकड़ जमाता होगा?

• आसमान में

…………………………………

• जंगल में

……………………………………

• नदी में

……………………………………

• खेल में

……………………………………

• स्कूल में

……………………………………

• घर में

……………………………………

उत्तर :

आसमान में
सूरज चंदा और पक्षी अपनी अकड़ जमाते हैं।

जंगल में 
जंगल का राजा और शक्तिशाली होने के कारण शेर।

नदी में 
घड़ियाल और मगरमच्छ

खेल में
कप्तान तथा अपने से बड़े

स्कूल में
प्रधानाचार्य , अध्यापक और मॉनिटर

घर में
माता-पिता, चाचा, बड़े भाई-बहन आदि 

प्रश्न 1:

तुमने तरह-तरह की मूँछें देखी होंगी।

यहाँ तुम्हारे लिए एक मूँछ बनी है। कुछ मूँछें तुम भी बनाओ और सभी मूँछों को अपने मन से नाम दो।

उत्तर :

Page No 32:

प्रश्न 1:

तुम्हारे घर और स्कूल में किसका क्या करने का मन करता है? लिखो और अपनी सूची अपने साथियों से मिलाकर देखो।

नाम

मन करता है

उत्तर :

नाम

मन करता है

दीदी

खेलना व टी.वी. देखना।

गीता

हर समय घूमना।

सरिता

हवाई जहाज़ में सैर करना।

सचिन

खिलौने तोड़ना।

प्रश्न 1:

सामान – तुम्हें चाहिए कोई पतला कागज़, झाड़ू की तीलियाँ, गोंद, टेप, कैंची।

तरीका–

• कागज़ को चौकोर काटो।

• उसमें गोंद या टेप से दो तीलियाँ चिपका लो, जैसा चित्र में दिखाया गया है।

• तीली के निचले हिस्से में पूँछ के लिए एक तिकोना टुकड़ा काटकर चिपका दो।

• पतंग तैयार है।

उत्तर :

(नोट: इस प्रश्न का उत्तर जैसे पुस्तक में दिया गया है, वैसे ही करना है।)

Page No 33:

प्रश्न 1:

सूरज आसमान में दौड़ क्यों लगाता होगा?

उत्तर :

पूरे संसार को प्रकाश देने के लिए सूरज आसमान में दौड़ लगाता होगा ताकि वे अपने दैनिक कार्य पूरे कर सकें।

प्रश्न 2:

चिड़ियाँ शोर क्यों मचाती होंगी?

उत्तर :

चिड़ियाँ पेड़ों पर आपस में बातें करके और उछल-कूद करके खुश होती होगीं। इसलिए शोर मचाती होंगी।

प्रश्न 3:

चंदा तारों पर क्यों अकड़ता होगा?

उत्तर :

चंदा, बाकि तारों से बड़ा व ज़्यादा चमकदार होने के कारण अकड़ता होगा।

प्रश्न 4:

दादा घर में कैसे धौंस जमाते होंगे?

उत्तर :

दादा घर में अपने काम करवाने तथा हमें शरारत करने को मना करके, बाहर आने-जाने पर रोक लगाकर धौंस जमाते हैं।

प्रश्न 1:

एक मिनट के लिए आँखें बंद करके बिल्कुल चुपचाप बैठ जाओ। ध्यान से आसपास की आवाज़ें सुनो।

अब आँखें खोलो। क्या याद है, तुमने किस-किसकी आवाज़ सुनी थी? नीचे उनके नाम लिखो।

उत्तर :

हमें पक्षियों, कुत्ते के भौंकने, पंखे, टी.वी., गाड़ियों के हार्न आदि की आवाज़ सुनाई देतीं हैं।

प्रश्न 2:

एक मिनट के लिए आँखें बंद करके बिल्कुल चुपचाप बैठ जाओ। ध्यान से आसपास की आवाज़ें सुनो।

इनमें से कौन-कौन बहुत शोर मचा रहे थे?

उत्तर :

हवाई जहाज़, मस्त होकर खेलते बच्चे, जब मैं रोता बच्चा आदि बहुत शोर मचा रहे थे।

Post a Comment