Class 03 || Hindi || Ch. 08 बंदर बाँट

Hindi 

Ch 8 – बंदर बाँट

Page No 69:

प्रश्न 1: दोनों बिल्लियों के बीच झगड़े की जड़ क्या थी?

(क) उनके झगड़े का हल कैसे निकाला गया?

उत्तर:

दोनों बिल्लियों के बीच झगड़े की जड़ रोटी का टुकड़ा था। वे दोनों उस पर अपना हक जता रहीं थीं। झगड़े का हल बंदर से बटवारा करवा कर निकाला।

बंदर ने तराजू निकाला और समान बँटवारा करते हुए सारी रोटी स्वयं खा ली।


प्रश्न 2: तुम किस-किस के साथ अक्सर झगड़ते हो?

(क) झगड़ते समय तुम क्या-क्या करते हो?

(ख) जब तुम किसी से झगड़ते हो तो तुम्हारा फ़ैसला कौन करवाता है?

उत्तर:

अक्सर हम अपने बराबर के साथियों और घर पर अपने बराबर के तथा छोटे भाई-बहनों तथा दोस्तों के साथ झगड़ते हैं।

(क) अक्सर हमारा झगड़ा किसी वस्तु को लेकर होता है। जब कोई हमारी चीज ले ले या हम किसी की चीज ले ले। लड़ते या झगड़ते समय हम एक दूसरे को मारते हैं, धक्का दे देते हैं और हम खुद पिट जाए तो दूसरों की शिकायत करते हैं।

(ख) जब हम झगड़ते हैं, तो बड़े लोग हमारा फैसला लोग करते हैं। इसके लिए कभी-कभी हमें सजा भी मिलती है।

प्रश्न 1: लेह में लोग एक-दूसरे से मिलने पर एक-दूसरे को जूले कहते हैं। मिलने पर दोनों बिल्लियाँ एक-दूसरे को नमस्ते कहती हैं।

(क) तुम इन लोगों से मिलने पर क्या कहती हो?

• तुम्हारी सहेली/दोस्त

• तुम्हारे शिक्षक

• तुम्हारी दादी/नानी

• तुम्हारे बड़े भाई/बहन

(ख) अब पता लगाओ तुम्हारे साथी कक्षा में कितने अलग-अलग तरीकों से नमस्ते कहते हैं?

उत्तर:

(क) हम इन लोगों से मिलने पर निम्न बाते कहते हैं।

* सहेली/दोस्त से – हैलो, हाय, कैसे हो आदि कहते हैं।

* शिक्षक से – नमस्ते या गुडमॉर्निंग सर कहते हैं।

* दादी/नानी– नमस्ते/ चरण स्पर्श/ राम-राम/ जय श्री कृष्णा/राधे-राधे आदि कहते हैं।

* बड़े भाई बहन– नमस्ते/ गुडमॉर्निंग/ हैलो कहते हैं।

(ख) गुडमॉर्निंग, हाय, हैलो, हाय गाइज, हाय बडी, नमस्ते, सत श्री अकाल इत्यादि कहते हैं।

प्रश्न 1: अगर बंदर बीच में नहीं आता तो तुम्हारी राय में रोटी किस बिल्ली को मिलनी चाहिए थी?

उत्तर: अगर बंदर बीच में न आता तो हिम्मत दिखा कर रोटी उठाने के कारण रोटी काली बिल्ली को ही मिलनी चाहिए थी ।

Page No 70:

प्रश्न 2: बंदर ने बिल्लियों से यह सवाल क्यों पूछा होगा कि उन्होंने रोटी

• एक आँख से देखी थी या दोनों आँखों से?

• एक टाँग से झपटी थी या दोनों टाँगों से?

उत्तर:

दोनों बिल्लियों को विश्वास दिलाने के लिए तथा उन्हें मूर्ख बनाने के लिए बंदर दोनों बिल्लियों को यह बताना चाहता था कि वह सही न्याय करेगा।

प्रश्न 1: कहानी का शीर्षक बंदर-बाँट क्यों है?

उत्तर:

कहानी का शीर्षक बंदर बाँट रखा गया है क्योंकि बंदर दोनों बिल्लियों के बीच में रोटी को बराबर-बराबर बाँटने वाले का काम करता है। 

बंदर अपनी चतुराई से रोटी भी खा जाता है और दोनों के लिए भला बना रहकर कहानी का मुख्य पात्र भी बन जाता है।


प्रश्न 2: तुम नाटक को क्या नाम देना चाहोगी?

उत्तर:

हम नाटक को 'दो की लड़ाई में तीसरे का फ़ायदा', भैंसों की लड़ाई में पेड़ों का नुकसान, लड़ाई का फल, चालाक बंदर, बंदर बना जज आदि आदि अनेक नाम देना चाहेंगे।

प्रश्न 3: जो शीर्षक तुमने दिया, उसे सोचने का कारण बताओ।

उत्तर:

इस शीर्षक को रखने का कारण यह है कि दो बिल्लियों के झगड़े का फायदा उठाकर बंदर रोटी खा जाता है। 

यदि बिल्लियाँ आपस में नहीं झगड़तीं, तो बंदर को यह मौका नहीं मिलता।

प्रश्न 1: बंदर ने रोटी बराबर बाँटने के लिए तराज़ू का इस्तेमाल किया। तराज़ू का इस्तेमाल चीज़ों को तोलने के लिए करते हैं। नीचे दी गई चीज़ों में से किन चीज़ों को तोलकर खरीदा जाता है?

उत्तर:

इनमें तरबूज़, काशीफल व चावल को तोलकर खरीदा जाता है।

प्रश्न 2: तोलते वक्त एक पलड़े में तोली जाने वाली चीज़ रखी जाती है और दूसरे में तोलने के लिए बाट। बाट किस धातु या चीज़ का बना होता है?

उत्तर:

आमतौर पर बाट लोहे का बना होता है। कभी-कभी भादो के बराबर की पत्थर भी उपयोग में लाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त सुनार सोने-चाँदी की धातुएँ तोलने के लिए पीतल के छोटे-छोटे बांटों का इस्तेमाल करते हैं।

Page No 71:

प्रश्न 3: बाट तोली जाने वाली चीज़ का वज़न बताता है। वज़न किलोग्राम या ग्राम में बताया जाता है। पता करो बाज़ार में कितने किलोग्राम या ग्राम के बट्टे मिलते हैं। (फलवाले, सब्ज़ीवाले या परचून की दुकान से पता कर सकते हो।)

………………, ……………., ……………….., ……………………., ……………………

उत्तर:

10 ग्राम,  20 ग्राम, 50 ग्राम, 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम,1 किलो, 2 किलो, 5 किलो,  10 किलो, 20 किलो व 50 किलो आदि वजनों के एक-एक या कई-कई बांट मिल जाते हैं।

प्रश्न 1: बिल्लियों को रोटी की महक आ रही थी।

(क) तुम्हें किन-किन चीज़ों के पकने की महक अच्छी लगती है?

(ख) और किन-किन चीज़ों की महक आती है जो खाने से जुड़ी नहीं हैं। जैसे – साबुन की सुगंध, जूते की पॉलिश की गंध आदि।

……………………, ………………….., ……………………, …………………., ……………….

उत्तर:

(क) हमें रोटी, पराठे, हलवा,खीर, पूड़ी, सब्जी, चावल आदि की महक अच्छी लगती है।

(ख) क्रीम, पाउडर, की सुगंध तथा फिनाइल, मिट्टी के तेल, गैस या पेट्रोल आदि की गंध आती है। यह चीजें खाने से जुड़ी हुई नहीं है।

प्रश्न 1: मुझे महक रोटी की आती।

इस वाक्य को इस तरह भी लिख सकते हैं –

मुझे रोटी की महक आती।

तुम भी इसी तरह नीचे दिए वाक्यों के शब्दों को आगे-पीछे करके लिखो–

* उसी खोज में मैं भी निकली।

मैं भी ……………………………………………………..

* रखी मेज़ पर है वो रोटी।

वो रोटी …………………………………………………..

* डरती थी उस तक जाने में। 

………………………………………………………………

* मैं ले जाने तुझे न दूँगी।  

……………………………………………………………….

* जो पहले देखे हक उसका है रोटी पर। 

………………………………………………………………..

उत्तर:

* उसी खोज में मैं भी निकली।

मैं भी उसी खोज में निकली।

* रखी मेज़ पर है वो रोटी।

वो रोटी मेज पर रखी है।

* डरती थी उस तक जाने में।

उस तक जाने में डरती थी।

" मैं ले जाने तुझे न दूँगी।

मैं तुझे ले जाने न दूँगी।

* जो पहले देखे हक उसका है रोटी पर।

रोटी पर उसका हक है जो पहले देखे

Page No 72:

प्रश्न 1: अगले दिन दोनों बिल्लियों को एक तरबूज़ मिला। दोनों सोचने लगीं, इस तरबूज़ को कैसे बाँटा जाए कि तभी फिर से बंदर आ गया। आगे क्या हुआ होगा?

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

उत्तर:

अगले दिन दोनों बिल्लियों को एक तरबूज़ मिला। दोनों सोचने लगीं, इस तरबूज़ को कैसे बाँटा जाए कि तभी फिर से बंदर आ गया। 

वह बोला- ”लाओ तुम्हारे तरबूज का बँटवारा कर दूँ।” 

अब की बार बिल्लियाँ बंदर के झाँसे में नहीं आईं। वे तुरंत बोलीं- ”तुम्हारा न्याय हम देख चुके हैं।  हम अपने आप ही बाँटकर खा लेगीं। तुम जा सकते हो। हमें किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं है।” 

यह कहकर वे अपना तरबूज लेकर चली गईं और बंदर अपना-सा मुँह लेकर रह गया।

Page No 73:

प्रश्न 1: कट्टो बिल्ली बगीचे में अपने भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। इतने में बंदर ने उसकी तस्वीर खींच ली। तस्वीर देखकर बताओ इनमें से कट्टो बिल्ली कौन-सी है?

उत्तर:

बीच में एक अकेली बिल्ली खड़ी है, वह कट्टो बिल्ली है।


प्रश्न 
आओ मुखौटा बनाएं
उत्तर 

Post a Comment