30. व्याकरण हिन्दी || 03.00 संधि

3.0 संधि 

संधि की परिभाषा : - दो वर्णों ( स्वर या व्यंजन ) के मेल से होने वाले विकार को संधि कहते हैं।
इसे हम इस प्रकार भी कह सकते हैं कि संधि का सामान्य अर्थ है मेल। इसमें दो अक्षर मिलने से तीसरे अक्षर की रचना होती है, इसी को संधि कहते है। संधि निरथर्क अक्षरों को मिलकर सार्थक शब्द बनती है। संधि संस्कृत का शब्द है। संधि में प्रायः शब्द का रूप छोटा हो जाता है।


संधि का विलोम संधि विच्छेद होता है। संधि पदों को मूल रूप में पृथक कर देना संधि विच्छेद है।
जैसे - हिम + आलय = हिमालय
अति + अधिक = अत्यधिक ( यह संधि है ),

हिमालय = हिम + आलय = हिमालय
अत्यधिक = अति + अधिक ( यह संधि विच्छेद है )

Post a Comment