पत्र - अपने विद्यालय में पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।

पत्र - अपने विद्यालय में पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।

सेवा में 
श्रीमती 
प्रधानाचार्या जी 
राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय 
पश्चिमी विनोद नगर 
दिल्ली 

विषय :- विद्यालय में पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु पत्र

महोदय / महोदया 
सविनय, 
निवेदन यह है कि अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। विद्यालय में करीब 3000 छात्राएं पढ़ती हैं । पढ़ाई और खेलकूद के समय हम अक्सर थक जाते हैं। प्यास भी बहुत लगती है, लेकिन घर से लाया हुआ पानी अक्सर खत्म हो जाता है जिसके कारण पानी लेने के लिए छात्राओं को क्लास से और स्कूल परिसर से बाहर जाना पड़ता है।
कृपया हमारे विद्यालय में पेयजल की समस्या को दूर कर भाई और जितना जल्द हो सके स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं। हम सभी विद्यार्थी आपके सदा आभारी रहेंगे। सधन्यवाद 
आपकी आज्ञाकारी शिष्य 
नाम विनीता 
हेड गर्ल

Post a Comment